काशीपुर, जुलाई 21 -- दिनेशपुर। संवाददाता। दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज पर क्षेत्र के तमाम कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के दमन को किए गए लाठीचार्ज से सिद्ध होता है कि सरकार युवाओं की कतई हितैषी नहीं है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण हालदार के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में युवाओं पर हुई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार के पुतले के साथ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। जोरदार नारेबाजी के साथ पुतले को आग के हवाले किया गया। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या इस दैरान पूर्व विधायक प्रेमानन्द महजान ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार य...