रांची, अगस्त 10 -- मांडर। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मांडर इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल पहल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में उन पर पुलिस बल का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।एबीवीपी यह भी पढ़ें- हमारी प्रमुख मांगें नहीं मानी गईं, आज घेरेंगे विधानसभा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज की नि...