छात्रों पर लाठीचार्ज व पेपर लीक के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, गृह व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मधेपुरा, जुलाई 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। दिल्ली और पटना में आंदोलनरत छात्रों एवं युवाओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के कॉलेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के हितों की रक्षा करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.