रामगढ़, अगस्त 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान विधानसभा के समीप हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्र करीब 25 दिनों से सांकेतिक आंदोलन कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। विधानसभा के समीप प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। राजेश ठाकुर ने कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल जैसी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- लाठी से नहीं रुकेगी युवा शक्ति: देवशरण साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई और...