छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय, इस्तीफ़ा दें सीएम : डॉ. गोस्वामी
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने रांची में विधानसभा के समक्ष छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर झारखंड पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीक़े से छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर किए गए वॉटर कैनन, अश्रु गैस तथा लाठीचार्ज से सैंकड़ों छात्र घायल हुए। छात्रों पर हुए निरंकुश दमन ने हेमंत सरकार के अलोकतांत्रिक, तानाशाही तथा छात्र विरोधी रवैया को उजागर किया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जेपीएससी, जेएस्एससी तथा सीजीएल परीक्षाओं को रद्द कर सीबीआई जांच कराने की छात्रों की मांग पर हेमंत सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज सरकार की संवेदनशीलता का असली चेहरा : रवि राज डॉ. गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.