पटना, अगस्त 26 -- अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर छात्रों के उतरने के बाद जमकर बवाल हुआ है। सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस ने बुधवार को कई जगहों पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया औऱ वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद देर रात केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के सांसद चिराग पासवान गर्दनीबाग इलाके में धरने पर बैठे छात्रों के बीच पहुंच गए। चिराग पासवान ने यहां छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वो सरकार के सामने उनकी मांगों को उठाएंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छात्र आंदोलन पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरीके से छात्रों का संघर्ष देखने को मिला, इसने जरूर मेरी चिंताएं बढ़ाईं। आज जब मैं यहां पर आया हूं, इस सोच के साथ आया हूं कि उनके विषयों को लेकर दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। ये लोग वहां...