छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 26 -- सोनभद्र,संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को कचहरी तिराहे पर युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया गया। पेपर लीक, दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के कथित इस्तेमाल तथा बिहार में फायरिंग के आदेश से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने, निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा खुद को भाजपा सरकार से लगातार ठगा हुआ महसूस कर रहा है। रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद लगाए युवाओं की आवाज सुनने के बजाय यदि उनके सवालों का जवाब लाठी और बल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.