बोकारो, अगस्त 11 -- चिन्मय विद्यालय, बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। एमजीएम स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कॉन्फ्रेंस कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्कूल डेलिगेशन अवार्ड सहित कुल 13 पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी सफलता पर बधाई दी। एमजीएम स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में 250 से अधिक डेलिगेट्स ने भाग लिया था। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज...