गिरडीह, अगस्त 11 -- खोरीमहुआ। झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खोरीमहुआ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का चक्का जाम, सड़कों पर नारेबाजी; जाम में फंसे लोगप्रदर्शन का आयोजन डोरंडा मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू पांडेय के नेतृत्व में सुबह करीब 7:15 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित खोरीमहुआ चौक को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण चौक के दोनों ओर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: छात्रों पर लाठी...