छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
प्रयागराज, जुलाई 20 -- दिल्ली में संसद मार्च में शामिल छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच और प्रतियोगी छात्र समिति की ओर से सोमवार की शाम गोविंदपुर टेंपो स्टैंड से सलोरी तक कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा छात्रों की आवाज को सम्मान देने की मांग की। कहा कि लोकतंत्र में अपनी समस्याओं और मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों ने कहा कि उनकी आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास उचित नहीं है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के पंकज पांडेय ने मांग की कि संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन छात्रों को चोटें आई हैं, उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.