छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चंदवा में जेएलकेएम का प्रदर्शन
लातेहार, अगस्त 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने चंदवा में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी चौक के समीप राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई। इससे रांची, पलामू और चतरा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही कुछ देर प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने तथा सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Latehar News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.