छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान मजदूर यूनियन आज एसडीएम कोर्ट में करेगी प्रदर्शन
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- किसान मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को ग्राम रामूवाला गणेश में जिला कमेटी सदस्य उदयवीर सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान युवाओं और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव सुरेंद्र सिंह ने की। बैठक में यूनियन के जिला प्रवक्ता एवं युवा नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने नई शिक्षा नीति, शिक्षा के निजीकरण और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं का विरोध करते हुए कहा कि देश के युवा अपनी आवाज दबने नहीं देंगे। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नौजवान भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.