चाईबासा, जुलाई 26 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी प.सिंहभूम के तत्वावधान में नीट व सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को घंटा घर चौक के पास मौन सत्याग्रह किया गया। इसके उपरांत घंटा घर से पोस्ट ऑफिस चौक तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से कैंडल लेकर विजय मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ करने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने लोकतांत्रिक एवं अहिंसात्मक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह...