छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि छात्र पिछले एक माह से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उनके समर्थन में पहुंचे विपक्षी नेताओं के साथ भी सख्ती बरती गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.