इटावा औरैया, अगस्त 13 -- इटावा। झारखंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बलराम सिंह चौराहा, इटावा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक संस्कार गुप्ता ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राज सिंह राजपूत समेत कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले ...