धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में एसएसएनएलटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश विरोध मार्च निकाला गया। छात्रों ने नीट पेपर लीक का भी विरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी और जिलाध्यक्ष साहिल अली ने कहा कि यह सरकार छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर न केवल छात्र यह देश के आने वाले भविष्य को चौपट कर रही है। सरकार छात्रों के हित में फैसला नहीं देती है तो पूरे देश में आंदोलन होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र-नौजवानों ने जताया आक्रोश मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी सिंह, रोहित पाठक, निते...