छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू 7 सितंबर को करेगी पुतला दहन
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।आजसू पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और बीएलए-2 की बैठक को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा लाठीचार्ज किया गया। साथ ही छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी विरोध किया गया। आजसू ने इस कार्रवाई के विरोध में 7 सितंबर 2026 को हजारीबाग में हेमंत सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: छात्रों पर लाठीचार्ज व नियुक्तियों में गड़बड़ी के खिलाफ आजसू फूंकेगी सरकार का पुतला कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.