छात्रों पर लाठीचार्ज की माकपा ने की निंदा
बेगुसराय, जुलाई 23 -- लाखो। माकपा के जिला सचिव रत्नेश झा ने बेगूसराय में छात्र-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित है। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई से उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए। रत्नेश झा ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय पुलिस कार्रवाई का रास्ता अपना रही है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज की माले ने की निंदा उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और शांतिपूर्ण विरोध नागरिकों का संवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.