छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- गदरपुर, संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गदरपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंबोज धर्मशाला में एकत्र हुए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में बाजार से होते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन थाने के समीप उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला दहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.