छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग की पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कड़ी निंदा की
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ना और बल प्रयोग करना केंद्र सरकार की संवेदनहीनता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। छात्रों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का दमनात्मक व्यवहार किया गया, वह भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जनता और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अग्निवीर जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.