नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली सहित देशभर में आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करने को तैयार हो गई। शीर्ष अदालत ने कहा कि सोमवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने यह मामला उठाया। उन्होंने पीठ से मामले की गंभीरता और जल्द सुनवाई की ज‌रूरत बताते हुए कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित हिंसा से जुड़ी दो याचिकाएं अब औपचारिक रूप से दाखिल की दी गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरनारायणन ने कहा कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान देशभर में हुई हिंसा से जुड़ी दो याचिकाएं हैं। यह भी पढ़ें- याचिका दाखिल ही नहीं हुई, तो खारिज कैसे होगी? CJP प्रो...