सोनभद्र, जुलाई 22 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रोजगार अधिकार अभियान के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी म्योरपुर के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र एवं न्यायिक जांच कराई जाए। साथ ही बिना वर्दी और बिना नेम प्लेट कार्रवाई करने वाले व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि लाठीचार्ज किस सक्षम अधिकारी और मजिस्ट्रेट के आदेश पर किया गया। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आंदोलन में...