मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के गेट पर मंगलवार को बिहार छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पटना में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में किया गया। संघ के संस्थापक अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर सीधा हमला है। बिना प्रॉक्टर की अनुमति के छात्र संघ पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करना पूरी तरह अवैध, असंवैधानिक और प्रशासनिक मनमानी का स्पष्ट उदाहरण है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है, बल्कि यह उनका मौलिक अधिकार है। यदि सरकार और प्रशासन ही सारे निर्णय लेंगे तो विश्वविद्यालय की संवैधानिक संस्थाओं, कुलपति और प्रॉक्टर की भूमिका सम...