सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- सीतामढ़ी। पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों का समर्थन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी तथा पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हुए कथित हमले की भी निंदा की। यह भी पढ़ें- Madhubani News: नीट पेपर लीक व राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्र...