प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित मारपीट और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई न किए जाने का मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। समाजवादी छात्रसभा के इविवि इकाई अध्यक्ष आशुतोष मौर्य ने आयोग, लखनऊ में शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विभिन्न मांगों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। इसी दौरान कुछ बाहरी लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें कई विद्यार्थी घायल हुए। आशुतोष मौर्य ने सवाल उठाया कि बाहरी लोग विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर छात्रों तक कैसे पहुंचे और घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था क्यों प्रभावी नहीं रही।आयोग से चीफ प्रॉक्टर, प्रॉक्टोरियल बोर्...