कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से चल रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में एमएससी गणित (एआई एवं डेटा साइंस) के छात्रों सहित अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के मूल सिद्धांतों से लेकर उसके व्यावहारिक उपयोग तक की जानकारी दी। इस दौरान एआई का स्वास्थ्य के साथ शिक्षा और उद्योग में उपयोग, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, जनरेटिव एआई पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों ने मिनी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान पर भी काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...