फिरोजाबाद, जनवरी 24 -- शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार यादव, विमल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाई का संयुक्त एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर दीदार सिंह ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने टुईयाँ बाबा शिव मंदिर परिसर में पहुँचकर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने समाज को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। स्वच्छता अभियान के बाद आसपास के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाए। पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.