जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों में एक बार फिर से मांग की है कि उन लोगों की स्कॉलरशिप को बढ़ाया जाए। यदि नहीं बढ़ाया जाएगा तो वह लोग इसको लेकर हड़ताल पर जाएंगे। हालांकि अभी तक हड़ताल की तिथि तय नहीं की गई है लेकिन वे लोग जल्द ही इस संबंध में कोई ठोस कदम लेंगे। जूनियर डॉक्टर रेजिडेंट के राज्य के सचिव डॉक्टर राघवेंद्र ने कहा कि वे लोग मुख्यालय भी जा चुके हैं और प्राचार्य से भी मांग कर चुके हैं। प्राचार्य ने उन लोगों के पत्र को विभाग के पास भेज दिया है अब निर्णय विभाग को लेना है। जिस संबंध में फाइल केबिनेट में पड़ी हुई है। जल्द ही इस पर निर्णय सरकार को लेना है यदि विलंब किया जाएगा तो वे लोग भी अपने स्तर पर आगे की रणनीति अपनाएंगे और अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.