देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग द्वारा 'एम्बेडेड सिस्टम्स एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी)' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सॉफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक तकनीकी कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. प्रहलाद सिंह, ईसीई विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित चौधरी, और सॉफकॉन इंडिया के विशेषज्ञ अंकित शर्मा व राहुल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला के सफल संचालन में विभाग के संकाय सदस्य प्रो. अमित उनियाल, प्रो. नीलम रावत, प्रो. संजय गुप्ता और प्रो. दीपा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...