गाज़ियाबाद, दिसम्बर 7 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार शाम वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय निदेशक सीबीएसई एस धारिणी अरुण ने किया। छात्रों ने माता-पिता, भाई-बहन, मित्रता, गुरु-शिष्य, आधिकारिक संबंधों तथा मानवता से जुड़े विभिन्न रिश्तों को आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम दर्शाया। प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना माहेश्वरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियां साझा कीं। कक्षा 12 वीं के देवबंधन राठी, वैभव और वेदिता चाष्टा सहित लगभग 200 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.