हापुड़, मार्च 18 -- श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में जेंडर सेंसिटिविटी प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड प्रशिक्षक श्रीप्रकाश शर्मा ने विचार रखें। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव के मुद्दों को उजागर किया। मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। प्राचार्य डॉ.मुनेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को अपने व्यवहार एवं विचारों में समानता एवं सम्मान को अपनाना चाहिए। एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ.सचिन कुमार समेत समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...