देहरादून, अप्रैल 21 -- पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों ने विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरु कर दी है। छात्र संघ अध्यक्ष चिराग गुसांई के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर के प्रशासन भवन पर तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि बीजीआर परिसर पौड़ी की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार परिसर व विवि प्रशासन से मांग की जा रही है। लेकिन विवि परिसर की उपेक्षा कर रहा है। इस दौरान परिसर प्रशासन की छात्रों से वार्ता विफल रही। छात्रों ने सहायक व उप कुलसचिव की नियुक्ति, बीएड को स्ववित्त पोषित के स्थान पर नियमित संचालित किए जाने और अन्य राज्यों व प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अध्ययनरत छात्रों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला छात्रावास बनाए जाने की मांग की। कहा कि ...