रुडकी, नवम्बर 29 -- श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल में शनिवार को 44वें स्थापना दिवस एवं नीमा देवी के 108वें जन्मदिवस के अवसर पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों के मॉडल प्रस्तुत कर उनकी विस्तृत जानकारी भी दी। ढंडेरा स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक हर्ष प्रकाश काला, प्रधानाचार्य कुसुम काला, उप-प्रधानाचार्य बिनीत काला, गार्गी काला और विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न कक्षाओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान और कला मॉडलों का अवलोकन किया। विज्ञान अनुभाग में छात्रों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, स्मा...