रामपुर, अप्रैल 3 -- चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से बार्षीकोत्सब एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुभाषित स्मारक इंटर कॉलेज खांडीखेडा पंकज चौहान तथा ग्राम प्रधान साविर अली द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया । बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत और संस्कृत गीतों का आयोजन किया गया कक्षा में प्रथम स्थान करने वाले तीन छात्र-छात्राओं तथा नियमित आने वाले छात्राओं को लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सुनील कुमार द्वारा बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर सलोनी चौधरी, पुष्पा चौधरी, उपदेश चौधरी, गगनदीप कौर, संजीव...