लखनऊ, अगस्त 22 -- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीकेटी इंटर कॉलेज के विज्ञान अध्यापक एवं यूको क्लब प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे रोपे। यह अभियान विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्व. श्याम मनोहर मिश्र और स्व. बाबू भगवती सिंह के नाम पर बने चौक को हरा-भरा रखने के लिए चलाया गया। इस दौरान शिक्षक ने बच्चों को पौधों के महत्व की जानकारी दी और प्रत्येक पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी बच्चों को सौंपी। उन्होंने कहा कि पौधे ही हमारा जीवन हैं और यही हमारे प्राणों की रक्षा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...