रिषिकेष, अप्रैल 1 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड मेकर लैब ऑन व्हील्स ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को आईओटी, रोबोटिक्स, माइक्रोकंट्रोलर, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स आदि आधुनिक तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन बीसीए के छात्रों ने प्रशिक्षण लिया। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम परिसर के सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होगा, जो उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर प्रदान करेगा। बीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार...