गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित डीपीएस राजनगर में शनिवार को कार्निवाल समन्वय हाट का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों, कविता और कला के जरिये रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए लिप्पन और हस्तकला आदि के स्टॉल लगवाए गए। जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खरीदारी भी की। शिक्षकों ने अभिभावकों के लिए तंबोला खेल का आयोजन किया। बच्चों ने रैंप वॉक, कविता वाचन और कला में टैलेंट दिखाया। प्रधानाचार्या प्रिया वाधवा ने कहा कि विद्यार्थियों को कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.