गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद (डीपीएसजी) वसुंधरा के छात्रों ने मंगलवार से आठ दिवसीय राजस्थान शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की। छह से 13 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान विद्यार्थी जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और पुष्कर सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। छात्र किलों, महलों और धार्मिक स्थलों के माध्यम से राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य कला, भौगोलिक विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से समझेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यात्रा छात्रों में जिज्ञासा, अवलोकन क्षमता, आत्मनिर्भरता, सहयोग और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल विकसित करन...