मोतिहारी, मार्च 22 -- हरसिद्धि। सोनबरसा पंचायत अंतर्गत मचवा चौक स्थित श्री रामेश्वर उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में बिहार दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ग 9 व 11 के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शिक्षक अमर कुमार, रामेश्वर राम, रिंकी कुमारी, अश्गर अली, रंजन कुमार, समरदीप कुमार एवं अमित कुमार तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। रंगोली प्रतियोगिता में अमृता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, बंदनी कुमारी, निकहत, आयसा कुमारी एवं खुशबू कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया। वहीं लेखन प्रतियोगिता में अमृता क...