देहरादून, दिसम्बर 2 -- एसजीआरआर वसंत विहार की प्राइमरी शाखा में आयोजित फेस्ट में बच्चों ने योगा, जुंबा, नृत्य, संगीत के माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया। इस दौरान वोल्कानो, वाटर प्यूरीफायर, सोलर सिस्टम और विंडमिल की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा। फिटनेस फेस्ट में बच्चों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया। एसजीआरआर वसंत विहार की प्राइमरी शाखा में आयोजित फिटनेस टेस्ट का मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण वर्मा और संरक्षक पीसी वर्मा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइंस और क्राफट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आक्रषित किया। पीटी व दौड़ में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सचिव किरण वर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की। फेस्ट का समापन राष...