प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्रों ने जल सेवा की। छात्रों ने साधारण श्रेणी के डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को शीतल पानी पिलाया। इस पहल से यात्रियों को राहत मिली। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि प्रयागराज मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से यात्रियों को पानी पिलाया जा रहा है। लम्बी दूरी की ट्रेनों के जनरल बोगी के यात्रियों को इससे बड़ी राहत है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपर रेलवे स्टेशन में खानपान सेवा का अभावब्ध कराई जा रही है। लेकिन यह दुकान समय समय पर बंद देखी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...