पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- धारचूला। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी के छात्रों ने धारचूला में रं म्यूजियम सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया।पीएमश्री प्रभारी हेम लोहनी ने नेतृत्व में 150 विद्यार्थी धारचूला पहुंचे। इस दौरान लोहनी ने बच्चों को म्यूजियम सहित अन्य स्थलों में घूमाकर उन्हें जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक मनोज मेहता, प्रीति, ज्योति पंत, धीरेन्द्र परिहार, त्रिलोक मर्तोलिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...