सिद्धार्थ, मार्च 31 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बे के दशरथ नगर वार्ड स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार की रात वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने कला, विज्ञान, स्वच्छता चित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया। वार्षिकोत्सव में दिव्या, अंजली, नंदनी, शाची श्रीवास्तव, साक्षी और नवनीत आदि ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।छात्राओं ने देशभक्ति मेरा रंग दे बसंती चोला, मां तुझे सलाम आदि सांस्कृतिक व देशभक्ति, किसान जागरूकता आदि कार्यक्रम पेशकर सुंदर व मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को रिझाया। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्...