कटिहार, फरवरी 24 -- समेली। एक संवाददाता मध्य विद्यालय डूमर के 60 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कराने के लिए प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर आचार्य के नेतृत्व में विक्रमशिला ,मंदार हिल पर्वत, ओढ़नी डेम ,तेतरी दुर्गा मंदिर आदि स्थलों का परिभ्रमण कराने हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अख्तरी प्रवीण के द्वारा हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया गया। प्रधान शिक्षक चंद्रशेखर आचार्य ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में जिज्ञासा सीखने की रुचि और समझ को बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री योजना छात्रों को अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दिलाता है। मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, महेंद्र मेहता, विकास, नजीबुल्लाह नैयर,चंदन मोहम्मद...