कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर देहात। संविलियन विद्यालय बुढ़िया में छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बाल मेला का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने हाथों से बनाई हुई कलाकृतियां, चित्रकारी, मिट्टी के बर्तन, सजावटी खिलौने आदि बिक्री के लिए रखे। वहीं कुछ छात्रों ने कांजीवड़ा और पानीपुरी के स्टाल लगाए। छात्रों द्वारा शिक्षिका कोमल कटियार के नेतृत्व में निर्मित अनूठी कलाकृतियों की सराहना की। इस दौरान बीईओ मनोज कुमार सिंह, एसआरजी संत कुमार दीक्षित, एसआरजी अनंत त्रिवेदी, देवेंद्र कुमार, जावेद खान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...