नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से रविवार को छात्रों को डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के बायो-फ्लॉक फिश टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सेंटर के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी ने उन्हें फील्ड एक्सपोजर के बारे जानकारी दी। बायो-फ्लॉक फिश टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर के प्रभारी प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बायो-फ्लॉक सेंटर एक आधुनिक विधि है, जिसमें छोटे टैंक और कम पानी वाली जगह पर मछलियों का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा सकता है। मुख्य अतिथि कोल्ड वाटर फिशरिसेस भीमताल के निदेशक डॉ. सुरेश चंद्रा ने छात्रों को बताया कि विश्व में मत्स्य उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप दत्त मेंडोली, डॉ. उज्मा सिद्धीकी, डॉ. सीता देवली और डॉ. दीप...