रांची, अगस्त 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी युवा न्याय मंच के छात्रों ने शनिवार को अपना अलग मंच बनाया। बीते शुक्रवार को आंदोलन में एक राजनीतिक पार्टी के प्रवेश करने के बाद यह आंदोलन दो गुट में बंट गया। यह भी पढ़ें- जेपीएससी व जेएसएससी सीटों में गड़बड़ी को लेकर पैदल मार्चछात्रों की मांगें जेपीएससी-जेएसएससी युवा न्याय मंच के छात्रों ने मुख्य गेट की ओर अपना मंच सजाया। शाम को बड़ी संख्या में छात्रों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद देर शाम को छात्रों ने मोबाइल प्लैश लाइट मार्च किया। यह मार्च स्टेडियम परिसर में ही किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी मांगें दोहराते हुए 14वीं जेपीएससी, सीजीएल प...