श्रावस्ती, मई 21 -- कटरा, श्रावस्ती। शिक्षा क्षेत्र इकौना के चंद्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तेंदुआ पंडित कटरा श्रावस्ती के कक्षा 8 के छात्र सूर्यांश,शिवा सिंह एवं शोभित गुप्ता के द्वारा डिजाइन एंड एनालिसिस ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट का प्रस्तुतीकरण किया गया। आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं से बचने और ऊर्जा को बचाने के लिए नई विधि से स्ट्रीट लाइट का मॉडल तैयार किया गया है। पहले लाइट को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन पर भारी खर्च होता है। ऐसे में यह मॉडल मानव संसाधन की लागत को कम करने और बिजली की खपत को घटाने में बहुत ही सहायक हैं। दिन के समय स्ट्रीट लाइट की कोई आवश्यकता नहीं होती इसलिए लाइट इंडिकेटर (एलडीआर) स्ट्रीट लाइट को बंद रखता है। जैसे ही प्रकाश की तीव्रता कम होती है ये काम करना शुरू कर देता है और लाइट चालू हो जाती...