वाराणसी, मार्च 21 -- पिंडरा (वाराणसी)। कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के छात्रों ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छोटे-छोटे घोसले बनाकर उनके लिए दाना-पानी मुहिम चलाने का निश्चय किया। विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में सात वर्षों से छात्र गौरैया दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर शिक्षिका निर्मला देवी, आरती सिंह, धर्मराज सिंह, स्नेहा श्रीवास्तव और प्रतिमा देवी ने छात्रों के प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उनके प्रयास की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...