बहराइच, अप्रैल 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। स्पार्क कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को पोषण विज्ञान की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अभिलाषा वर्मा, प्राचार्य डॉ. मुहासिन तथा उप-प्राचार्य प्रो. स्रीनू बी.आर. के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। विभागाध्यक्ष मंजुला ने विद्यार्थियों को आहार योजना एवं भोजन निर्माण में मार्गदर्शन किया। संचालन न्यूट्रिशन विषय की प्रभारी वंदना आर दास ने किया। प्रथम समूह ने हृदय संबंधी रोगों के लिए आहार योजना प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- एनएसएस ने दिया पोषण और स्वच्छता का संदेश द्वितीय समूह ने ग...